समस्तीपुर/कल्याणपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र की कनौजर पंचायत के वार्ड संख्या-1 गंगौरा गांव निवासी शिक्षक राजेश कुमार राय उर्फ आलोक राय के पुत्र की प्रेमिका की लाश प्रेमी बबलू कुमार राय के दरवाजे पर रख कर परिजन घर को लौट गये। मामले में मनीषा कुमारी (26) की लाश वहीं पड़ी है। कोई संस्कार को तैयार नहीं है।
महिला की लाश सीमावर्ती जिला मुजफ्फरपुर के हत्था थाना क्षेत्र के मलाहा टोला के मायके के लोगों ने मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच हत्था पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतका के मामा को शव सौंप दिया। जहां से आक्रोशित लोगों ने शव लेकर प्रेमी के घर गंगौरा पहुंचे। इसकी सूचना चकमहेसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव को दी गई।
सूचना मिला कि दरवाजे को तोड़ते हुए महिला की लाश रख दी गयी है। प्रभारी थानाध्यक्ष सोहित यादव ने बताया कि चकमहेसी पुलिस को जानकारी मिली कि महिला ने प्रेम प्रसंग के कारण अपने मायके में ही आत्महत्या कर ली। सकरा अंचल इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला के माता- पिता बेंगलुरु में रहते हैं। अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन देने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…