Samastipur

समस्तीपुर में बदमाशों ने डेढ़ वर्षीय नाती व नाना को मारी गोली, रेफर; आरोपी के घर तोड़-फोड़

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में एक व्यक्ति और एक डेढ़ साल का बच्चा जख्मी हो गया। मामला समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के करांची गांव का है। घायल व्यक्ति की पहचान कराची गांव के रहने वाले पीतांबर यादव और उनके नाती गति पुष्पम कुमार के रूप में हुई है।

इधर घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों के द्वारा दोनों जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय PHC में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों जख्मी का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में जारी है।

इधर घटना से गुस्साए जख्मी के परिजन और ग्रामीणों के आरोपी के घर पर हमला बोल दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर जमकर तोड़फोड़ की। लोगों ने दरवाजे पर खड़े एक कार और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि पीतांबर यादव अपने नाती को गोद मे लिए घर के बाहर खड़े थे।

इसी बीच चार से पांच के संख्या में पहुंचे बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान पीतांबर यादव और उनका नाती जख्मी हो गया। दोनों जख़्मी को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां नाती गति पुष्पम कुमार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

अपर थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक आवेदन थाना को नहीं दिए गए हैं वैसे पुलिस घटना के संबंध में अपने स्तर से छानबीन कर रही है। बिथान थाना क्षेत्र के कंराची गांव में शनिवार के हुए गोली से जख्मी के परिजनों ने गांव के ही बुधन यादव के घर एवं दरवाजे पर की तोड़फोड़ की। जिसमे चार चक्का वाहन, एक बाइक, घर में रखे फर्नीचर समेत अन्य सामानों को गुस्साए लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर आरोपी समेत परिजन घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

6 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

7 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

8 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

14 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

15 घंटे ago