समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में अशोक बैठा (48 वर्ष) की मौत हो गई। अशोक दरभंगा जिले के मोरो थाना क्षेत्र के निवासी थे। घटना टारा चौक की है, जहां दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर कल्याणपुर से दरभंगा की ओर जा रहे बाइक सवार दो लोगों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अशोक बैठा दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते थे। वो अपने छोटे भाई अमन बैठा की शादी के लिए घर आए थे। दोनों लड़की देखकर लौट रहे थे। तभी हादसा हुआ। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अशोक बैठा की मौत हो गई। दूसरे घायल की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर निवासी अशोक बैठा के रूप में हुई है। मृतक के चार बच्चे हैं। चकमेहसी थाना अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…