समस्तीपुर/मोरवा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय माड़ीपुर चकसिकंदर की शिक्षिका नूतन कुमारी (50 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई है। विदित हो कि शिक्षिका सात मार्च को बाइक से अपने मायका धमौन जा रही थी। हलई थाना क्षेत्र के बाजीतपुर करनैल चौक के समीप पटोरी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर कीचड़ के कारण बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल पटोरी में इलाज के लिए भर्ती कराया।
पटोरी अस्पताल से उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। बाद में दो समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पटना रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गई। पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राय, मुखिया ब्रजेश प्रसाद राय, समाजसेवी सन्तोष कुमार यादव, राजेश प्रसाद राय, चंद्रशेखर आजाद, राम कुमार, राजेश मालाकार, अंजू कुमारी, कालिंदी कुमारी, मिन्नी कुमारी, उमेश बैठा, सुशील कुमार, पंकज कुमार, जयमाला कुमारी आदि ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…