समस्तीपुर/रोसड़ा :- शहर के बड़ी दुर्गा स्थान मोहल्ला के रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसकी ईलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी। देर रात शव के मृतक के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। शनिवार को पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। शनिवार की सुबह से ही मृतक के घर मोहल्लेवासियों की भीड़ जुटी थी।
इस हृदयविदारक घटना को लेकर हर किसी की आंखें नम थी। मृतक बड़ी दुर्गा स्थान वार्ड 11 मोहल्ला निवासी विनोद महतो का पुत्र रिशु महतो (23) बताया गया है। वह होली पर्व पर घर आया था और रविवार को उसका वापसी का ट्रेन टिकट था। मृतक के पिता भी इसी बात पर अपने भाग्य को कोस कर रहे थे कि अगर होली पर बेटा घर नहीं आया होता तो यह दिन देखना ना पड़ता।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…