Samastipur

हेमन ट्रॉफी में समस्तीपुर ने सुपौल को 6 विकेट से किया पराजित, सुमन ने लिये 5 विकेट तो मो. आलम 86 गेंद में बनाये 106 रन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बीहट के हर्ल टाउनशिप के ग्राउंड में रविवार को हेमन ट्रॉफी के सेंट्रल जोन के पहले लीग मुकाबले में समस्तीपुर ने सुपौल को छह विकेट से पराजित किया। टर्फ विकेट पर खेले गये पहले लीग मुकाबले में टॉस जीतकर समस्तीपुर के कफ्तान सुमन कुमार में क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले खेलते हुए सुपौल की टीम निर्धारित 50 ओवर के खेल में 45 वें ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन बनाया। विनीत आनंद ने 36 व सादिक रजा ने 30 रन बनाये।

समस्तीपुर की ओर से सुमन ने 10 ओवर में 34 रन देकर 5 विकेट तथा राहुल रोमाल्ड ने दो विकेट लिये। जवाब में समस्तीपुर की टीम 23 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर मुकबले को छह विकेट से जीत लिया। समस्तीपुर की ओर से मो. आलम को 86 गेंद में 17 चौके तथा एक छक्के की मदद से 106 रन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच में अंपायर तैयब हसन और दिलीप झा तथा ऑनलाइन स्कोरर रामकुमार तथा ऑफलाइन स्कोरर विश्वजीत कुमार थे। मैच का उद्घाटन मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव मृत्युंजय वीरेश, कृष्णमोहन पप्पू, सुमित सन्नी तथा विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

2 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

3 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

8 घंटे ago