समस्तीपुर : समस्तीपुर में निजी फाइनेंस कंपनी के ऑडिटर का ऑफिस के कमरे से संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया है। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक की है।
मृतक की पहचान वैशाली जिले के राजा पाकड़ के विकास कुमार के रूप में हुई है। मृतक जाइलो माइक्रो केयर फाउंडेशन कंपनी में कार्यरत था जो पिछले 3 मार्च को ऑडिट के लिए दलसिंहसराय ब्रांच आया था।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऑफिस की साफ-सफाई करने वाली मेड कमरे में पहुंची तब वह कार्यालय के एक कमरे में बेड पर अचेत पड़ा था, और बेड के नीचे गंदगी फैली थी। इसके बाद मेड ने बगल के कमरे में रह रहे ब्रांच मैनेजर को जानकारी दी। जिसके बाद बैंक मैनेजर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने अचेत अवस्था में पड़े ऑडिटर को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। उनका कहना है कि साजिश के तहत अन्यत्र उसकी हत्या कर कमरे में शव को बेड पर रख दिया गया है। इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई है।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…