Samastipur

संत कबीर कॉलेज परिसर में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : ग्रामीण रक्तदान संघ की ओर से शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के 94 वें शहादत दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के कोरबद्धा स्थित संत कबीर कॉलेज परिसर में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय युवा और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चिकित्साकर्मियों की देखरेख में स्वेच्छापूर्वक रक्तदान कर दूसरों के जीवन को बचाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। शिविर में पुरुष के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रोटेरियन डॉ. मनोज कुमार सिंह समेत अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद सदस्यों ने अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरू व सुखदेव के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। ग्रामीण रक्तदान संघ की ओर से रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संगठन के अध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि ग्रामीण रक्तदान संघ की ओर से रह 5 वां रक्तदान शिविर का आयोजन है। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों के लिए रक्त संकलन करना है। संगठन सचिव राज कुमार ने बताया ब्लड यानी खून एक ऐसी चीज है जिसे बनाया ही नहीं जा सकता। इसकी आपूर्ति का कोई और विकल्प भी नहीं है। यह इंसान के शरीर में स्वयं ही बनता है। कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान से जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाई जाती है।

उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से ब्लड बैंक में करीब 239 यूनिट रक्त एकत्रित किये गये है। मौके पर संगठन के गौरव शर्मा, अंशु कुमार, सौरभ कुमार, सतीश कुमार, विकास कुमार, राजीव कुमार, विपिन कुमार समेत अन्य सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

39 मिनट ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

23 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

24 घंटे ago