Samastipur

489 अंक लाकर समस्तीपुर की साक्षी बनी स्टेट टॉपर, पिता है मजदूर, साक्षी ने कहा- “शिक्षकों के मार्गदर्शन से हमें हासिल हुई है ये मुकाम”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- बिहार बोर्ड मैट्रिक का परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। वहीं बिहार बोर्ड में स्टेट टॉपर समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत जोगिया की छात्रा साक्षी कुमारी ने 489 लाकर टॉपर लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त की है। साक्षी जेपीएनस उच्च विद्यालय नरहन की छात्रा है, उनके नाम टॉपर लिस्ट में सर्वप्रथम आने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है, साक्षी के पिता राम नरेश शर्मा बढ़ई हैं। वे मजदूरी करके अपना घर चलाते हैं।

साक्षी ने बातचीत में बताया की टॉपर बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं पहले स्थान पर आई हूं। मेरी सफलता में माता-पिता और गुरुजनों का काफी योगदान रहा। स्कूल के शिक्षक के मार्गदर्शन के कारण मैं टॉपर बन पाई। अभी तो यह पहला पड़ाव है। आगे और अच्छा करना है। कितने घंटे पढ़ाई करने के सवाल पर साक्षी ने कहा कि मैं समय देखकर नहीं पढ़ती थी। जब मन करता था मैं पढ़ाई करती थी। सेल्फ स्टडी पर ज्यादा फोकस किया था।

वहीं चौथे स्थान पर प्रणव कुमार ने 486 अंक लाकर टॉपर में अपना जगह बनाया है। वह भी जीपीएनएस उच्च विद्यालय नरहन के छात्र हैं। वह खानपुर निवासी स्वर्गीय विजेंद्र राय व ग्रहणी विंध्यवासिनी देवी के पुत्र हैं। वे विभूतिपुर अपने ननिहाल में रहकर तैयारी करते थे। उनके इस सफलता पर उनके शिक्षक मोती सर ने बताया कि लड़का बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है यह अपने कठोर मेहनत के बदौलत इस मुकाम को हासिल किया है।वहीं प्रणव ने बताया कि आगे चलकर वे इंजीनियरिंग की तैयारी करना चाहते हैं। वहीं इस सफलता पर भाजपा नेता अरविंद कुमार कुशवाहा, बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य अरविंद कुमार दास, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र राम आदि पहुंचकर बधाई व शुभकामनाएं दिए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

11 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

21 घंटे ago