Samastipur

बंगाल पुलिस का समस्तीपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, मथुरापुर क्षेत्र से एक संदिग्ध कार को किया बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : बंगाल पुलिस ने समस्तीपुर पुलिस व डीआईयू टीम की मदद से जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के झिल्ली चौक के पास से एक संदिग्ध चार चक्का वाहन को जब्त किया है। बताया गया है कि मालदह जिले में लगातार हो रहे वाहन चोरी मामले को लेकर बंगाल पुलिस यह कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के अनुसार बिहार नंबर के इस चार चक्का वाहन पर बंगाल का नंबर लगा वहां चोरी समेत अन्य घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।

घटना को अंजाम देकर बिहार प्रवेश करने से पहले बिहार का नंबर लगा दिया जाता था। इसको लेकर बंगाल पुलिस छानबीन करते हुए समस्तीपुर पहुंची जहां झिल्ली चौक के पास स्थित एक मकान के बाहर से एक संदिग्ध कार को जब्त किया है। जिस घर के बाहर से कार बरामद की गई है पुलिस उस घर के लोगों से शक के आधार पर पूछताछ करने में जुटी हुई है। हालांकि इस मामले को लेकर ना ही बंगाल पुलिस और ना ही स्थानीय मथुरापुर थाने की पुलिस कुछ बोल रही है। पुलिस का बताना है की जांच के बाद मीडिया को सही जानकारी दे दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, बंगाल पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि चोरी हुई गाड़ियों को बिहार के समस्तीपुर और आसपास के इलाकों में लाकर बेचा जा रहा है। जब तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ी, तो गाड़ी चोरी करने वालों का सुराग समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र में मिला। इसके बाद बंगाल पुलिस की एक विशेष टीम ने समस्तीपुर पुलिस की मदद से छापेमारी कर घटना में प्रयुक्त होने वाले चार चक्का वाहन को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध युवक को भी हिरासत में लिया है, जिससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी के इन वाहनों का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस रैकेट में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना में प्रयुक्त होने वाले वाहन का समस्तीपुर में बरामद होना यह इशारा करता है कि एक संगठित गिरोह लंबे समय से इस धंधे में लिप्त है। इस मामले में पुलिस जिस संदिग्ध को पकड़ा है उससे पूछताछ के आधार पर जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

1 घंटा ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

6 घंटे ago