Samastipur

पान, तांती व ततवा समाज के लोगों ने अनुसूचित जाति में वापसी और समाज को राजनीतिक भागीदारी दिलाने का लिया संकल्प

समस्तीपुर/ताजपुर : अखिल भारतीय पान महासंघ की ओर से पान समाज के लोगों की महारैली स्थानीय एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर के मैदान में आयोजित की गयी। पान, तांती, ततवा समाज के लोगों ने इस समाज के अनुसूचित जाति में वापसी और समाज को राजनीतिक भागीदारी दिलाने का संकल्प लिया।

अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आइपी गुप्ता ने कहा कि यह आंदोलन और हांको रथ हम पान हैं। जब तक आरक्षण वापस नहीं होगा, लड़ाई जारी रहेगा। कहा कि कार्यक्रम उनके समाज के बच्चों के भविष्य और समाज के युवाओं को राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक इस समाज को एससी में आरक्षण वापसी नहीं हो जाता है और हमारे समाज के लोगों को राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल जाती आंदोलन जारी रहेगा।

कहा कि हमारे समाज की प्रदेश में आबादी 80 लाख से अधिक है और जातिगत गणना में उसे अलग-अलग बांटकर कम दिखाया गया है। आगामी 13 अप्रैल को गांधी मैदान पटना में रैली होगी।

मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष रामसकल दास, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार दास, हीरा मनी तांती, कैलाशी दास, वीणा देवी, कोकाई दास, जिलाध्यक्ष कृष्णा देवी, अजय दास, अनिता कुमारी, कविता देवी, धर्मपाल दास, जनक दास, हरे राम दास, उमेश दास, राज कुमार दास, प्रमोद कुमार दास आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

6 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

16 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

19 घंटे ago