Samastipur

तीन बच्चों को कुंए में धकेलकर ह’त्या करने वाली महिला के पिता को भी समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें आखिर पिता क्यों गया जेल…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : वारिसनगर थाने की पुलिस ने चंदौली गांव से फरारी वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने गुप्त सुचना के आधार पर चंदौली गांव से फरार वारंटी प्रमोद दास को गिरफ्तार किया व मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि प्रमोद दास की पुत्री ही चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर गांव के वार्ड संख्या-8 में अपनी तीनों पुत्र -पुत्रियों को आपसी विवाद के कारण घर के बगल के कुआं में फेंककर मार दिया था। पुलिस को इसकी लंबे समय से तालाश थी। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इधर मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी गांव से पुलिस ने एक फरारी वारंटी को गिरफ्तार किया। एएआई राजु कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ सारी गांव से छापेमारी कर फरारी वारंटी शंभू महतो को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वहीं विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के कांचा रसलपुर गांव में छापेमारी कर एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी को पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटी कांचा रसलपुर गांव निवासी स्व. करकी सहनी के पुत्र कन्हैया सहनी है। उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त वर्ष 2020 में शराब के मामले में आरोपी था। उसपर न्यायालय की ओर से वारंट निर्गत किया गया था। वारंट निर्गत होने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था। लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आ रहा था। लंबे समय बाद पुलिस को कामयाबी मिली।

महिला ने तीनों बच्चों को क्यों मारा? एसपी ने बताया :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

4 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago