Samastipur

खेत में पटवन कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौ’त, परिजनों के चित्कार से गमगीन हुआ इलाका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहूआ पूर्वी स्थित खेड़ा पुल के समीप मंगलवार की दोपहर पटवन के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इसकी पहचान रोहूआ पूर्वी पंचायत के भबोली टोला के वार्ड चार निवासी 55 वर्षीय बच्चा मांझी के रूप में की गईं। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया की सूचना मिली थी की एक किसान के खेत मे पटवन करने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई है।

उक्त स्थल पर पानी पटाने वाले मोटर में आ रहे करंट से पटवन के दौरान उसमे सटने से मजदूर की मौत हुई है। सूचना मिलते ही गश्ती कर रहे पदाधिकारी मो. अफरोज आलम व पुअनि आलोक कुमार को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल पर पंहुचकर पंचनामा कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया की आवेदन नहीं मिली है पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई में जुट गईं है।

इधर रोहूआ पूर्वी पंचायत के भवोंली टोला निवासी बच्चा माझी के पटवन के दौरान करंट लगने से मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी की चित्कार से लोगों की भीड़ जुट गईं सभी देखकर हैरान थे। सुबह घर में बैठकर खाना खाया है। शाम में शव मिलने की सुचना मिली। परिजनों का कहना था कि तीन पुत्र व तीन पुत्री है। बगलगीर का भी कहना था कि बच्चा मांझी कभी कोई भी कार्य करने में हिचकते नहीं थे जिसके कारण लोगों में उनकी पहचान अच्छी खासी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

5 मिनट ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

15 मिनट ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

28 मिनट ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

8 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

12 घंटे ago