Samastipur

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक चालक को देसी कट्टा के साथ दबोचा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के लरझाघाट सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक चालक को एक देसी कट्टा व एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार रजक ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान गांव की ओर से आ रहे एक बाइक चालक बनभौरा गांव निवासी आकाश कुमार को रोकने का प्रयास किया तो बाइक घुमाकर कर भागने लगे।

वाहन चेकिंग के दौरान मौजूद पुलिस फोर्स ने तत्परता के साथ खदेड़कर बाइक चालक को पकड़ लिया। बाइक चालक की तलाशी लेने के दौरान कमर से एक देसी कट्टा व एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपित का बाइक को जब्त कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बाइक चालक युवक के विरुद्ध थाने में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

1 घंटा ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

2 घंटे ago

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…

2 घंटे ago

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

5 घंटे ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

11 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

13 घंटे ago