समस्तीपुर :- विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक उत्सव महाकुंभ को लेकर जहां देश-दुनिया के करोड़ों सनातनियों की आस्था का जन समुद्र प्रयागराज के संगम तट पर दिन प्रतिदिन उमड़ रहा है। चाहे बात बड़े से बड़े सेलिब्रिटी की हो या फिर आध्यात्मिक गुरुओं, औद्योगिक घरानों सहित राजनेताओं की हो। पवित्र संगम में स्नान करने की उनकी वायरल तस्वीरें और वीडियो आस्था को पंख दे रही हैं।
वहीं दूसरी ओर समस्तीपुर जिले के एक युवक द्वारा अपने दिवंगत पिता को मोक्ष दिलाने हेतु उनकी तस्वीर को संगम में स्नान कराने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सुर्खियों में है। इस बाबत विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ गांव निवासी पदमाकर सिंह लाला ने उस भावुक पलों का संस्मरण करते हुए बताया कि उनके पिता डा. सुधीर प्रसाद सिंह की मृत्यु गत 20 जून को हो गई थीं। वें धार्मिक आस्था से लबरेज धर्म परायण व्यक्तित्व थे।
तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ के आयोजन की जानकारी के बाद से ही वें पवित्र संगम में स्नान करने को इच्छुक थे। लेकिन नियति ऐसी कि महाकुंभ से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। पिता जी की भावनाओं को मूर्त रूप देने व सपनों को साकार करने के लिए मोक्षदायिनी संगम में उनकी तस्वीर को स्नान करवा कर उन्हें सद्गति व मोक्ष दिलाने का पुण्य प्रयास किया हूं। ये मेरे लिए हृदय विदारक व काफी भावुक पल था। उधर दिवंगत पिता की इच्छा व भावनाओं को साकार करने सरीखा कार्य एक पुत्र द्वारा किए जाने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ कर रहे हैं।
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…