Samastipur

‘सांझी-बाती’ कार्यक्रम चलाकर मनाएं जननायक की जयंती व पुण्यतिथि : नीरज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- झोंपड़ी के लाल, साहसी व सादगी के प्रतीक भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के संस्मरणों को लिखिए और जमीन की दस्तावेज की तरफ सुरक्षित कीजिए। अगर, संभव हो सके तो इसका प्रकाशन भी करवाइए। क्योंकि, आने वाले समय में अगर मोबाइल और इंटरनेट की दुनियां खत्म हो जाए तो हमारी आने वाली पीढ़ी उन्हें याद रख सके। उक्त बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी विधान पार्षद और जदयू के फायर ब्रांड प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोमवार को कही। वे चांद सुरारी गांव में भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों लोगों से ‘सांझी-बाती’ अभियान की शुरुआत कर जननायक के जन्मदिन और पुण्यतिथि मनाने की अपील की। कहा कि जननायक उत्तर भारत के प्रथम मुख्यमंत्री थे, जिसने मैट्रिक तक की मुफ्त पढ़ाई की व्यवस्था की थी। अंत्योदय योजना और पेंशन योजना की शुरुआत की थी। ये पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने अंतर्जातीय विवाह करने पर सरकारी सहायता देने का प्रावधान किया। महिलाओं को आरक्षण दिया।

उस समय शराबबंदी योजना लाने के कारण कर्पूरी को सत्ता गंवानी पड़ी थी। अब, उनके सपनों को नीतीश सरकार पूरा कर रही है। इस सरकार में सामाजिक परिवर्तन हुआ है। हम लोगों ने जाति के जकड़न को तोड़ा है और 94 लाख परिवारों को चिह्नित किया है। जिन्हें सरकारी योजनाओं के अलावा 2-2 लाख रुपए देकर आर्थिक समृद्धि देने की सोच बनाई है। युवाओं से कहा कि कर्पूरी छात्रावास बन गया तो एक आधार मिला है।

उन्होंने देश भर में जाति सर्वेक्षण कराने की मांग करते हुए कहा कि जात गिनने में कुछ लोगों के पेट में दर्द होता है। हम लोग वर्गीकरण की मांग कर रहे हैं। कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। बिहार को बदनाम करने वालों को भारत निर्वाचन आयोग का डाटा साझा करते हुए कहा कि यहां के 78 प्रतिशत लोग अपने मन से वोट करते हैं। विधान पार्षद ने कहा कि जननायक को भारतरत्न मिला तो समाजवादियों का मन गदगद हो गया। जब तक राष्ट्रीय स्तर पर जननायक की सोच के मुताबिक काम नहीं होते तब तक चैन नहीं होने देंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि दारु कंपनी से इलेक्ट्रॉल बांड लेकर राजनीतिक दल वाले अपनी दुकान चला रहे हैं। लोगों से अपील किया कि जो लोग शराबबंदी का विरोध करते हैं, उसे जननायक का विरोधी कहिए। क्योंकि, शराबबंदी को पास कराने की जिम्मेवारी सबकी है। अपने संबोधन के दौरान विधान पार्षद ने पेड़ लगाने की शुरुआत करने पर बल दिया। जलवायु परिवर्तन के प्रति सचेत करते हुए कहा कि इस बार ना सिर्फ ठंड कम पड़ी है बल्कि, ओस भी नहीं पड़े हैं। कोरोना काल में बिजली नहीं रहने की स्थिति में फड़फड़ा कर रह जाने की यादें भी ताजा करवाई।

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि अशोक पाण्डेय, विजय कुमार शर्मा, सत्यनारायण राय, बनारसी ठाकुर, तरुण कुमार सिंह, अरविंद कुमार कुशवाहा, रामबहादूर सिंह, मनोज कुमार, अशोक पटेल, अरविंद कुमार ज्योति, जिला पार्षद रीना राय, विश्वनाथ चौधरी उर्फ तुफान, विजय कुमार शर्मा आदि ने संबोधित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कलाकार रामाश्रय दास की टीम ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्पूरी विचार मंच के प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू राय ने की। धन्यवाद ज्ञापन राम नारायण सिंह ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

2 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

7 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

7 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

7 घंटे ago