Samastipur

प्रमंडल स्तर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगसारा की छात्रा रानी बजाया डंका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना, श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना एवं साइंस फाॅर सोसायटी, बिहार के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना में कार्यक्रम आयोजित होना है। गुरुवार को प्रमंडल स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा में किया गया।

इस प्रतियोगिता में समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी जिले से वक्तृत्व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्यारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समस्तीपुर जिला से उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगसारा, सरायरंजन की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा रानी कुमारी ने भाग लिया। अपनी मेधा का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वक्तृत्व के लिए जल प्रबंधन एवं जल संरक्षण की भारतीय एवं वर्तमान परम्परा विषय राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा निर्धारित किया गया था।

प्रमंडल स्तरीय वक्तृत्व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगसारा की छात्रा रानी कुमारी अपने मार्गदर्शक शिक्षक मनीष चन्द्र प्रसाद के साथ अब 28 फरवरी को श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। रानी कुमारी की इस सफलता पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान मानवेंद्र कुमार राय,

संभाग प्रभारी अर्जुन कुमार, कार्यक्रम सहायक मो. शफीक, उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगसारा, सरायरंजन के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार शर्मा, शिक्षक मनीष चन्द्र प्रसाद, श्रीकांत कुमार, रंजना कुमारी, प्रियंका कुमारी, अनामिका दीक्षित,अमर कुमार महतो, नीरज कुमार झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रानी कुमारी से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने की अपेक्षा की।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

2 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

2 घंटे ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

11 घंटे ago