समस्तीपुर : बीते साल अगस्त महीने में नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित तनिष्क शोरूम में ग्राहक बनकर पहुंची एक महिला ने सेल्समैन को चकमा देकर सोने का चेन चुरा लिया था। इस मामले में नगर थाने की पुलिस ने कारवाई करते हुए उक्त महिला को बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दनियालपुर गांव से चेन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान गांव के ही उमेश राय की पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है।
बता दें कि महिला ने असली चैन की जगह नकली चेन रखकर घटना को अंजाम दिया था। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। मामले में शोरूम के मैनेजर अनिरुद्ध कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि महिला के पास से ज्वेलरी शोरूम से चोरी हुए 28 ग्राम सोने के लगभग 3 लाख रुपये के चेन को बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला इससे पहले भी वर्ष 2018 में चोरी की ही एक अन्य घटना में जेल गई हुई थी। महिला से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में दरोगा फारूकी अहमद, पम्मी कुमारी व प्रवीण कुमार के अलावे अन्य पुलिस शामिल रहे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…