Samastipur

शराब के नशे में लाइन DSP की सरकारी गाड़ी के पास बाइक सवार युवकों को हूटिंग करना पड़ा महंगा, एक धराया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक के पास रविवार की शाम लाइन डीएसपी सुनील सिंह की गाड़ी के पास शराब के नशे में हूटिंग करना बाइक सवार युवक को महंगा पड़ गया। लाइन डीएसपी के बाॅडीगार्ड ने उक्त युवक को पकड़कर नगर थाने को सुपुर्द कर दिया। पकड़े गये युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका निवासी कमलेश चौधरी के पुत्र विवेक चौधरी के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लाइन डीएसपी अपनी सरकारी वाहन से बाजार की तरफ निकले थे, इसी दौरान रामबाबू चौक के पास ट्रैफिक जाम की स्थिति थी। जाम के दौरान कुछ बाइक सवार युवक लाइन डीएसपी सुनील सिंह की सरकारी गाड़ी के पास हूटिंग कर हुड़दंग मचा रहे थे। पहले तो इसे नजर अंदाज किया गया लेकिन ज्यादा हुड़दंग देख लाइन डीएसपी के बाॅडीगार्ड ने उसमें से एक युवक को पकड़ लिया, वहीं अन्य युवक मौका देख वहां से फरार हो गये। नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया की पकड़ा गया युवक शराब के नशे में था। ब्रेथ एनालाइजर में भी इसकी पुष्टि हो चुकी है। पकड़े गए युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, वहीं अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

14 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

16 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 घंटे ago