समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन प्रखंड के शीतलपट्टी गांव निवासी सुखदेव राय के पुत्र सुशील कुमार एवं पुत्रवधू संजना राय को विवेकानंद यूथ फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ दंपती धावक पुरस्कार के लिए चुना गया। यह सम्मान जुहू, मुंबई में प्रसिद्ध संगीतकार डॉ. अनुराधा पौडवाल (पद्म श्री) द्वारा दिया गया है। सुशील कुमार और उनकी पत्नी दोनों ही मैराथन धावक और फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं।
उन्होंने विश्व के सबसे ऊंचे बर्फ मैराथन में भाग लिया है, जो हिमाचल प्रदेश के शिशु में आयोजित किया जाता है। उन्होंने हाल ही में 19 जनवरी को मुंबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय टाटा मुंबई मैराथन के 42 किलोमीटर के श्रेणी में भी भाग लिया था। उन्होंने अपने इस उपलब्धि के लिए अपने परिवार, मित्रों और समर्थकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार और मित्रों का सहयोग और समर्थन रहा है। सुशील कुमार और उनकी पत्नी की यह उपलब्धि न केवल उन्हें बल्कि उनके परिवार और समाज को भी गौरवान्वित करती है। यह उनकी मेहनत, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…