समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर में चोरों ने किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने किसान अविनाश कुमार झा के 5 कट्ठा खेत से ओल और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया और चोरी की। पीड़ित किसान के अनुसार, खेत में ओल की फसल के साथ-साथ गेहूं भी रोपा हुआ था। सुबह जब मैं खेत में टहलने गया तो देखा कि गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया गया है और ओल खोदकर ले जाया गया है। जिससे लगभग दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व दिन में जुआ खेलते हैं और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं, जिससे गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इधर थाना अध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पीड़ित किसानों ने चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…