समस्तीपुर :- बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के अवसर पर 22 फरवरी से 27 फरवरी तक जिले में पुलिस टीम के द्वारा थाना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग ने स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता, रक्तदान शिविर, साइबर क्राइम जागरूकता और मानव व्यापार रोकथाम अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया।
इस संबंध में एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस विभाग ने “स्वच्छता ही सेवा” के संदेश को आगे बढ़ाते हुए जिले भर में थाना स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इसमें पुलिसकर्मियों ने स्वयं भाग लिया और आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसके तहत विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में नशा मुक्ति एवं कानूनी साक्षरता पर विशेष कार्यशालाएं हुईं, जिनमें छात्रों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया गया। समाज के प्रति पुलिस की सेवा भावना को दर्शाते हुए व जरूरतमंदों लोगों के लिए 23 फरवरी को पुलिस विभाग ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इधर सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह के नेतृत्व में सरायरंजन बाजार व गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया।
डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया। विभिन्न सेमिनारों में लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए गए। इसके अलावा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इसमें लोगों को बताया गया कि कैसे अपराधी भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर या मजबूरी का फायदा उठाकर मानव व्यापार में धकेलते हैं।
इस अभियान में जागरूकता सेमिनार, पुलिस चौकियों पर हेल्पलाइन नंबर का प्रचार और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई। बिहार पुलिस ने स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बच्चों को आत्मरक्षा एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के लिए विशेष कार्यशालाएं आयोजित कीं। साथ ही, महिला हेल्पलाइन और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार किया गया, जिससे पीड़ित आसानी से पुलिस तक पहुंच सकें।
बिहार पुलिस सप्ताह 2025 न केवल एक औपचारिक आयोजन था, बल्कि समाज और पुलिस के बीच मजबूत रिश्ता स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है। इन अभियानों से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और अपराधों को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास को बल मिला है। पुलिस का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सुरक्षित भविष्य की नींव रखने में मील का पत्थर साबित होगा।
अशोक मिश्रा, एसपी, समस्तीपुर
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…