समस्तीपुर :- जिले में इंटर उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन के लिए बनाये गए केंद्र के निदेशक के लिए जारी गतिरोध की समाप्ति करते हुए डीईओ कार्यालय ने आरएसबी विद्यालय (उत्तर भाग) केंद्र के नये निदेशक के पद पर डॉ. ललित कुमार घोष की प्रतिनियुक्ति की है। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और बिहार बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्र सह विद्यालय में कार्यरत वरीय शिक्षक को मूल्यांकन निदेशक बनाये जाने की सहमति दी।
इस आधार पर आरएसबी इंटर विद्यालय में कार्यरत वरीय विशिष्ट शिक्षक डॉ. ललित कुमार घोष को उत्तर भाग का और मनोज कुमार झा को दक्षिण भाग का नया मूल्यांकन निदेशक बनाया गया है। बताते चलें कि बीएसईबी द्वारा जिला में इंटर की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव एवं अध्य्क्ष बीएसईबी ने डीएम को मूल्यांकन निदेशक के लिए गाइडलाइन जारी कर वरीयता की जांचकर निदेशक बनाये जाने से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की गयी एंव 27 फरवरी से मूल्यांकन के लिए विद्यालय के ही वरीय शिक्षक को मूल्यांकन निदेशक बनाये जाने का निर्देश दिया
समस्तीपुर : जीत के लिए आखिरी गेंद पर दो रनों की दरकार थी और मैदान…
समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के सरायरंजन खंड के एलाइनमेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड 44 में चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : साइबर अपराध के जरिए लोगों से ठगी कर अवैध रूप से रुपये का…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…