समस्तीपुर/रोसड़ा :- सरस्वती पूजा के अवसर पर शहर में अमन शांति को लेकर रविवार को अनुमंडल प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की। एसडीओ आकाश चौधरी व एसडीपीओ सोनल कुमारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर गुजरा। इस दौरान अधिकारी द्वय ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की और किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं दिए जाने की बात कही।
एसडीपीओ ने कहा कि शहर में अमन शांति बनाए रखने और सरस्वती पूजा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को देखते हुए शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी शरारती तत्वों को शहर का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। फ्लैग मार्च में इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार, इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अलावे कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…