Samastipur

महाकुंभ यात्रियों की सुविधा के लिए समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर बनाया जा रहा होल्डिंग एरिया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : दिल्ली में भगदड़ के बाद जागे रेल प्रशासन ने जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में महाकुंभ यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाने का काम शुरू कर दिया है। मंडल के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से छठ के तर्ज पर होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। जिसमें यात्रियों के बैठने के अलावा सुरक्षा व्यवस्था, मे आई हेल्प यू बूथ, स्वास्थ्य शिविर आदि लगाए जा रहे हैं।

वहीं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वाररूम भी बनाना गया है जो 24 घंटे एक्शन मोड में रहेगा। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में जीआरपी व आरपीएफ बल को भी बढ़ाया गया है। डीआरएम विनय श्रीवास्तव के निर्देश पर सोमवार को समूचे स्टेशन परिसर में चाक चौबंद व्यवस्था बनी रही।

आरपीएफ और जीआरपी को समन्वय बनाकर भीड़ न जमा होने देने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावे ट्रेनों का प्लेटफॉर्म अचानक बदलने की एकदम सख्त मनाही की गई है। होल्डिंग एरिया बनाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इसके अलावे मंडल के सभी स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी मानिटरिंग वॉर रूम से की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

57 मिनट ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

5 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

6 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

8 घंटे ago