समस्तीपुर : लोको पायलटों की शिकायतों को लेकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के केन्द्रीय कमेटी के आह्वान पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को भी धरना दिया गया। गुरुवार सुबह 8 बजे से 36 घंटे का सामूहिक उपवास व धरना का कार्यक्रम देर शाम 6 बजे तक शुक्रवार को चला। समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष भी मंडल के लोको पायलट सामूहिक उपवास पर बैठे।
संयुक्त मंडल सचिव रौशन कुमार सिंह द्वारा इस कार्यक्रम की जानकारी रेल प्रशासन को दी जा चुकी है। समस्तीपुर मंडल में यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में की गई। मुख्य वक्ता एके रावत थे। मंडल के समस्त लोको पायलट अपनी मांग को लेकर 36 घंटे के सामूहिक उपवास पर रहकर गाड़ी परिचालन कर रहे हैं। मौके पर अशोक कुमार, दीपेश कुमार, यूएस चौपाल, शशि रंजन कुमार, श्याम नंदन शर्मा, टुनटुन कुमार, निर्दोष कुमार, पीसी बादल, श्याम सिंह, पीके पप्पू रंजीत कुमार आदि थे।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…