Samastipur

रेलवे की जमीन पर लगा है कचरे का ढेर, ऐसे कैसे स्वच्छ बनेगा समस्तीपुर, नगर निगम ने रेल मंडल को लिखा पत्र

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- एक ओर नगर निगम शहर के बेहतर स्वच्छता रैंकिंग लाने के लिए स्वक्षता अभियान चला रहा है, वहीं बीच शहर के बाजार में रेलवे के खाली परिसर में काफी समय से जमा कूड़ा का बड़ा अंबार है। इससे शहर में प्रदूषण फैल रहा है। स्टेशन रोड बाजार के लोगों का कहना है कि स्टेशन रोड में दैनिक रूप से जमा होने वाला कूड़ा को उठाने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मी सफाई वाहन लेकर आते हैं। वे लोग स्टेशन रोड के किनारे जमा कूड़ा तो उठाते हैं लेकिन बाजार से सटे दक्षिण रेलवे परिसर में कूड़ा कभी नहीं उठता है। कूड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

उनका सवाल है कि ऐसी सफाई से क्या फायदा, जब बाजार के अंदर कूड़ा जमा ही हो और इस गंदगी से आम लोगों को काफी दिक्कत हो। नगर निगम, समस्तीपुर की मेयर अनिता राम ने महीनों पहले समस्तीपुर के डीआरएम को यहां से कूड़ा उठवाने के लिए पत्र लिखा था, जिस पर अभी तक पहल नहीं हुई है। इस बारे में जब मेयर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने बहुत पहले डीआरएम को पत्र लिखा था। अभी तक पत्र पर कार्रवाई नहीं की गई है। दोबारा डीआरएम को वह पत्र लिखेंगी।

मेयर का कहना है, कि नगर निगम पूरे शहर में सफाई कराता है और बीच शहर में ही इस तरह से कूड़ा जमा रहने पर इस सफाई का कोई मतलब नहीं रहेगा। पूरा शहर नगर निगम के अधीन है। स्टेशन रोड में नगर निगम नियमित सफाई कराता है। स्टेशन रोड बाजार से दक्षिण खाली जगह में कूड़ा लगातार डंप हो रहा है।

स्टेशन रोड में रेलवे परिसर में कूड़ा के भारी जमाव पर उन्होंने आपत्ति करते हुए रेलवे प्रशासन को कड़ा पत्र लिखा है। उन्होंने शहर की स्वच्छता के मद्देनजर रेलवे से कहा है कि रेलवे कार्य योजना बना कर इस समस्या को दूर करे। उनके पत्र पर रेलवे ने पहल भी की है और रेलवे से एक नोडल अधिकारी भी इसको लेकर भेजा गया था। कूड़ा को हटाना ही होगा।

-केडी प्रोज्जवल, नगर आयुक्त,

————–

शहर के बेहतर रैंकिंग को लेकर रेलवे हर संभव मदद करेगा। नगर निगम की ओर से कोई पत्राचार की जानकारी मेरे संज्ञान में नही है। मैं इसे देखवा लेता हूं।

-विनय श्रीवास्तव, डीआरएम समस्तीपुर मंडल

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

29 मिनट ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

53 मिनट ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

11 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

11 घंटे ago