समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी के सिरदिलपुर में अवस्थित बंधन बैंक की ब्रांच इकाई के रिलेशनशिप अधिकारी अनीश कुमार को अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार के अपराह्न गोली मार दी। गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में इलाज के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ भरत चंद्रा के अनुसार गोली उसके पेट में लगी है और वर्तमान में गोली शरीर के अंदर ही मौजूद है।
घटना जोड़पुरा – पटोरी मार्ग के हलई थाना क्षेत्र में हुई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी, पटोरी के थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह, हलई के थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के लालगंज निवासी रतनलाल साह के पुत्र अनिश कुमार (28) पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से पटोरी के सिरदिलपुर में बंधन बैंक की ब्रांच इकाई में रिलेशनशिप अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
अनीश को फील्ड में जाकर लोन की राशि रिकवर कर उसे पुन: दूसरे ऋण धारकों को देने कीजिम्मेदारी है। मिली जानकारी के अनुसार अनीश शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे मरीचा एवं जोड़पुरा से लोन के किस्त की राशि लेकर अपनी बाइक से पटोरी स्थित अपने ब्रांच लौट रहा था। रास्ते में एक बाइक पर सवार दो पिस्टलधारी अपराधियों ने उसे ओवरटेक कर रोका परंतु अनीश अपराधियों को चकमा देकर भागने लगा। उसे भागता देख एक अपराधी ने अनीश पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…