समस्तीपुर : करंट लगने से युवक की मौ’त, खेत में पहले से टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत निकसपुर गांव में गुरुवार की शाम खेत में आलू उखाड़ने गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक गांव के प्रेम कुमार दास के पुत्र राकेश कुमार (24 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची ताजपुर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। राकेश घर का इकलौता चिराग था।
मृतक के चचेरे भाई अरविंद कुमार ने बताया कि राकेश पंजाब में रहकर जेएनएम की पढ़ाई कर रहा था। गांव में ही एक अस्पताल खोलने का सपना था। वह छुट्टी में गांव आया हुआ था। गुरुवार शाम अपने खेत में आलू उखाड़ने के लिए गया था, लेकिन वहां बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। जिसपर नजर नहीं पड़ी।

परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। काफी देर बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद राकेश को उठाकर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राकेश घर का इकलौता चिराग था। इसकी बहन की शादी कुछ दिन पहले हुई थी। घटना के बाद उसकी बहन भी बेहोशी की स्थिति में चली गई है, जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।






