Samastipur

महाशिवरात्रि पर कड़ी सुरक्षा के बीच थानेश्वर स्थान मंदिर में स्नैचरों ने आधा दर्जन महिलाओं के गले से उड़ाया आभूषण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर: महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को स्नेचर गिरोह ने नगर थाना क्षेत्र के थानेश्वर स्थान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं काे निशाना बनाया। महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए गयीं करीब आधा दर्जन महिला श्रद्धालुओं के गले से उचक्कों ने सोने का चैन, मंगलसूत्र, जितिया व अन्य आभूषण उड़ा लिये। घटना के बाद पीड़ितों ने नगर थाना पुलिस से गुहार लगायी है। मंदिर परिसर में दिनभर सिलसिलेवार एक के बाद एक स्कैचिंग की वारदातें होती रही।

जबकि, महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर के अंदर और बाहर चप्पे-चप्पे पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस बल और विशेष सशस्त्र पुलिस के जवान चौकसी बरत रहे थे। इसके अलावे मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी रखी जा रही थी। इसके बावजूद स्नैचरों ने पुलिस- प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर सिलसिलेवार घटनाओं को अंजाम देते रहे।

जानकारी के अनुसार ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहाड़ के मिथिलेश कुमार महतो की पत्नी सरिता देवी अपनी महिला परिजनों व बच्चों के साथ थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक करने आयी हुई थी। मंदिर में काफी भीड़ थी और इसी का फायदा उठाकर बदमाशों उनके गले से सोने का चकती निकाल लिया। इसकी लिखित शिकायत उन्होंने नगर थाना पुलिस से की है। वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा निवासी राजकुमार साह की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान किसी ने गले से सोने की जिउतिया उड़ा लिये। इसके अलावे कई अन्य महिलाओं ने भी स्नैचिंग की शिकायत की है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। पीड़ितों ने थाने में आवेदन दिया है। सीसीटीवी फुटेज से उचक्कों की पहचान की जा रही है।

एसपी व एएसपी ने भी किया जलाभिषेक :

महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिन भर जलाभिषेक के लिए थानेश्वर स्थान मंदिर में उमड़ी हुई थी। थानेश्वर स्थान मंदिर की महत्ता को देखते हुए एसपी अशोक मिश्रा ने भी अपने परिवार के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया। इस दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था करने को कहा। वहीं, सदर-1 एसडीपीओ सह एएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने भी थानेश्वर स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

5 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

5 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

6 घंटे ago