Samastipur

लॉकडाउन से ही बंद है सियालदाह-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, फिर से परिचालन शुरू कराने की मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- 13123/24 सियालदाह-सीतामढ़ी एक्सप्रेस का परिचालन लॉकडाउन के बाद से ही बंद है। वर्षों बीतने के बाद भी जहां अन्य ट्रेन को रिस्टोर किया गया। वहीं सियालदाह-सीतामढ़ी एक्सप्रेस का परिचालन अब तक नहीं हो पाया है। इसको लेकर कई बार बैठक में मुद्दा भी उठाया गया है।

विगत दिनों संसदीय समिति की बैठक में भी सियालदाह- सीतामढ़ी एक्सप्रेस के ट्रेन के परिचालन की मांग की गई थी। जिस पर मंडल रेल प्रशासन ने इस ट्रेन को चलाने के लिए फिर से प्रस्ताव भेजने की बात कही है। इधर, कई संगठन ने ट्रेन के रूट बदलने की भी मांग की है। इस दौरान इसका रूट भाया झंझारपुर-फारबिसगंज होते हुए चलाने की डिमांड रखी है। हालांकि यह ट्रेन है फिर से कब तक रिस्टोर हो पायेगी इसकी उम्मीद भी यात्री लगाये बैठे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

7 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

7 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

13 घंटे ago