समस्तीपुर :- किड्जी प्ले स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव समारोह शहर के बारह पत्थर स्थित कर्पूरी सभागार में मनाया गया। बच्चों को स्टेज पर थिरकता देख सामने बैठे अभिभावक भी खुश हो रहे थे। इस समारोह में छोटे-छोटे बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंचे बच्चों के डांस को देखकर उसके अभिभावक भी झूमने को मजबूर हो गए। स्कूल के निदेशक मृणाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में सबके सामने परफॉर्म करने के डर को निकालना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों का भी आभार जताया।
नन्हे बच्चों ने मंच पर भारतीय संस्कृति के अलग-अलग प्रसंगों पर आधारित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। साथ ही अपने मनपसंद गानों पर भोली-भाली अदाओं और आत्मविश्वास से डांस कर अभिभावकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था।
कार्यक्रम के बाद कंचन सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि इस समारोह से ये फायदा है कि 2 से 6 साल के बच्चे भी हजारों लोगों के सामने आकर बोल सकते हैं, नाच सकते हैं। बच्चों को शुरुआत से ही ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। जिससे उसका आगे का ग्रोथ होगा।
कार्यक्रम में बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए स्कूल के निदेशक मृणाल सिंह ने बताया कि अपने बच्चों को आप सब उचित मार्गदर्शन देने का कार्य करें, तभी हमारा समस्तीपुर आगे बढ़ सकता हैं क्योंकि आज के बच्चे ही आने वाले कल के भविष्य हैं जो राष्ट्र निर्माण में अपना अहम किरदार निभाते हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…