Samastipur

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट खोने या चोरी होने पर दर्ज कराना होगा FIR, तभी मिलेगा दूसरा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

अब तक गाड़ी चोरी होने पर ही लोग थाने में एफआईआर दर्ज कराते थे, लेकिन अब वाहनों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एच एसआरपी) चोरी होने या खो जाने पर वाहन मालिक को अब थाने में एफआईआर दर्ज करानी होगी। एफआईआर की कॉपी वाहन- 4 पोर्टल पर अपलोड होने के बाद ही दूसरी नंबर प्लेट जारी हो सकेगी। नंबर प्लेट में विशेष सुरक्षा विवरण के वजह से नई व्यवस्था लागू की गई है।

नई व्यवस्था के तहत वाहनों में लगी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट अगर खो जाती हैं, चोरी हो जाती है या टूट जाती है तो वाहन मालिक को एफआईआर दर्ज करानी होगी। इसके बाद एफआईआर की कॉपी को वाहन – 4 पोर्टल पर अपलोड करना होगा जिसके बाद नई एचएसआरपी नंबर मिल पाएगी। इसके अलावा एचएसआरपी केवल परिवहन विभाग की तरफ से अधिकृत कंपनी या वाहन डीलर्स ही लगा सकेगे। इसको लेकर निर्देश दिया गया है।

जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, तब तक नई नंबर प्लेट जारी नहीं की जाएगी। नई एचएसआरपी केवल परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत डीलर या कंपनियां ही जारी कर सकेंगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि फर्जी नंबर प्लेट बनाने पर रोक लगाई जा सके और वाहन चोरी पर नियंत्रण किया जा सके।

यह है प्रकिया :

1. नंबर प्लेट चोरी, गुम या क्षतिग्रस्त होने पर एफआईआर दर्ज कराएं।

2. एफआईआर की कॉपी को वाहन-4 पोर्टल पर अपलोड करें।

3. अधिकृत डीलर से संपर्क कर नई नंबर प्लेट के लिए आवेदन करें।

4. पुरानी प्लेट के टुकड़े नष्ट कर दिए जाएंगे और उनका रिकॉर्ड रखा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

3 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

10 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

16 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

17 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

19 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

19 घंटे ago