Samastipur

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगसारा के 11वीं की छात्रा रानी करेगी प्रतिनिधित्व

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना, श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र, पटना एवं सांयस फाॅर सोसायटी बिहार के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र पटना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगसारा सरायरंजन की कक्षा 11वीं की छात्रा रानी कुमारी अपने मार्गदर्शक शिक्षक मनीष चन्द्र प्रसाद के मार्गदर्शन में प्रतिनिधित्व करेगी।

वहीं जिला स्तरीय निबंध एवं लिखित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली उच्च माध्यमिक विद्यालय, दिघरा, पूसा की नवम कक्षा की छात्रा सताक्षी प्रभा अपने मार्गदर्शक शिक्षिका पल्लवी कुमारी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, विशनपुर बथुआ, पूसा की कक्षा 11वीं की छात्रा मुस्कान कुमारी अपने मार्गदर्शक शिक्षिका नूतन सिन्हा के साथ प्रतिभागिता करेंगी।

उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगसारा सरायरंजन के जीव विज्ञान के विद्यालय अध्यापक व प्रतिभागी रानी कुमारी के मार्गदर्शक शिक्षक मनीषचन्द्र प्रसाद ने बताया कि वक्तृत्व प्रतियोगिता, किसी दिये गये विषय पर भाषण देने का आयोजन है। इसका मकसद, स्पष्टता, आत्मविश्वास और प्रभावी भाषा का इस्तेमाल करके भाषण देना होता है। इस प्रतियोगिता में, प्रतिभागियों को कई मानदंडों पर आंका जाता है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान मानवेंद्र कुमार राय, संभाग प्रभारी अर्जुन कुमार, कार्यक्रम सहायक मो. शफीक, उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगसारा, सरायरंजन के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार शर्मा, शिक्षक मनीष चन्द्र प्रसाद, श्रीकांत कुमार, रंजना कुमारी, प्रियंका कुमारी, स्नेहा कुमारी, अनामिका दीक्षित, अमर कुमार महतो, नीरज कुमार झा, उच्च माध्यमिक विद्यालय, दिघरा, पूसा के प्रधानाध्यापक मंडल राय, शिक्षक मुकेश कुमार मृदुल, उच्च माध्यमिक विद्यालय, विशनपुर बथुआ, पूसा के प्रधानाध्यापक बिन्देश्वर साह ने सभी प्रतिभागियों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने की अपेक्षा की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago