Samastipur

DAV स्कूल समस्तीपुर के प्राचार्य को शिक्षा में ICT के बेहतर उपयोग के लिए IIT मुंबई ने किया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नीरज कुमार सिंह को शनिवार को आईआईटी बॉम्बे के कॉर्डिनेटर कन्नन एम मौदगल्या ने शील्ड देकर सम्मानित किया है। श्री सिंह को यह सम्मान शिक्षा में आईसीटी के बेहतर उपयोग के लिए दिया गया है। प्राचार्य ने बताया कि शिक्षा में आईसीटी का बेहतर उपयोग करने से छात्रों का सीखने का अनुभव बेहतर होता है। आईसीटी का इस्तेमाल करके शिक्षण को रोचक बनाया जा सकता है और छात्रों को आकर्षित किया जा सकता है। आईसीटी के जरिए छात्रों को तकनीकी ज्ञान भी मिलता है।

शिक्षकों ने बताया कि समस्तीपुर के लिए गर्व की बात है कि प्राचार्य नीरज कुमार सिंह को आईआईटी मुंबई में एक पैनलिस्ट के तौर पर बुलाया गया था। इनके नेतृत्व क्षमता द्वारा आधुनिक शिक्षा को उच्चस्तरीय बनाने के गुर सीखे जा सकते हैं। इन्होंने एनईपी 2020 के उद्देश्यों को सही स्वरूप देने के क्रम में आधुनिक शिक्षा में आईसीटी का प्रयोग कैसे करें, इसका नमूना प्रस्तुत किया।

इनके विद्यालय के छात्रों ने आईआईटी मुंबई द्वारा चलाए जा रहे स्पोकन ट्यूटोरियल सॉफ्टवेयर कोर्स कार्यक्रमों में बहुत ही बेहतर प्रदर्शन किया है। उनके बेहतर प्रदर्शन के कारण प्राचार्य को पुस्कार के लिए चयनित किया गया है। वहीं सीबीएसई स्कूलों में छात्रों को पढ़ाने में आईसीटी टूल का इस्तेमाल किया जायेगा। इसके लिए सीबीएसई ने आईआईटी मुंबई से करार किया हैै।

स्कूलों में होनेवाली पढ़ाई में तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल हो सके इसलिए सीबीएसई स्कूलों के प्राचार्यों को ट्रेनिंग दी जायेगी। यह ट्रेनिंग आईआईटी मुंबई के सहयोग से दी जायेगी। सीबीएसई ने इस बारे में सभी स्कूलों को पत्र भेज दिया हैै। बोर्ड का कहना है कि स्कूलों में अधिक से अधिक स्किल आधारित कोर्स चलने चाहिए। नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में स्किल आधारित शिक्षा को अनिवार्य किया गया है। इस प्रशिक्षण में प्राचार्यों को आईटी स्किल्स के बारे में बताया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

3 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

13 घंटे ago