समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग के महादेव स्थान मंदिर के समीप पुलिया पर मंगलवार की शाम दरभंगा की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से से इलाज के लिए नजदीकी हनुमान नगर पीएचसी ले जाया गया। जहां दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डाक्टर ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां ले जाने के दौरान एक युवक की रास्ते में मौत हो गई। वहीं एक घायल बताया गया है।
मृतक युवक की पहचान बरहेता पंचायत के वार्ड संख्या 8 बरहेता गांव निवासी मनु मंडल का 24 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरे घायल की पहचान जटमलपुर गांव के शिवचंद्र राय के पुत्र 23 वर्षीय रूपेश कुमार उर्फ जहीर खान के रूप में पहचान हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। पुलिस अपने अस्तर से मामले की छानबीन में जुट गई है।
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…