समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीनगर पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित मालीनगर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बीती रात घर से लापता हुए तीन मासूम बच्चों के शव रविवार सुबह उनके घर से महज 15 गज की दूरी पर स्थित एक कुएं से बरामद किए गए। तीनों मासूम सहोदर भाई है।
मृत तीनों मासूम बच्चों की पहचान चंदन कुमार के 6 वर्षीय बेटे तरुण कुमार, 4 वर्षीय बेटी तान्या कुमारी और 2 वर्षीय बेटे तनिष्क कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला।
वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम जांच में जुट गई है। इधर शक के आधार पर पुलिस ने मृत तीनों बच्चों की मां और पिता को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर घटनास्थल पर एसपी अशोक मिश्रा भी पहुंचे। उन्होंने बताया की पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। बीते शनिवार की शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया।
इधर घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। ग्रामीण द्वारा मां पर तीनों बच्चों का गला घोंटकर हत्या कर दिये जाने चर्चा की जा रही हैं। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में चर्चा के अनुसार बीती शाम दोनों पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था। इस बीच सभी सोने चले गये तो रात लगभग डेढ़ बजे के आसपास बच्चों की मां ने तीनों मासूम की घला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कुंए में फेंक दिया। फिर सुबह होने पर बच्चों के गायब होने का हल्ला करने लगी। पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ और कंबल में खून देखकर उसपर शक हुआ।
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…