Samastipur

समस्तीपुर: महज चार धूर जमीन के लिए सगे चाचा ने खेली खू’न की होली, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- महज चार धूर जमीन के लिए सगे चाचा ने खून की होली खेल ली और रिश्ते को कलंकित कर दिया। चार धूर जमीन के लिए उसने न सिर्फ भतीजे की हत्या कर डाली बल्कि एक भाई को भी पीटकर घायल कर दिया है। मामला पटोरी थाना क्षेत्र के बांदे गांव का है। मंगलवार की काली रात धर्मेंद्र के लिए काल बनकर आयी थी। यह रात उसके पूरे परिवार पर शामत बनकर टूट पड़ी।

महज चार धूर भूमि ने रिश्ते को दागदार बना दिया। हत्या के बाद दरवाजे पर रखे गए धर्मेंद्र के शव से लिपटकर उसकी पत्नी रूबी, पुत्र आर्यन और पुत्री सोनाली जब रो रहे थे तो वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू टपक पड़े। बेटे की मौत के बाद मां राम परी देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। धर्मेंद्र के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर का सबसे बड़ा कमाऊ सदस्य धर्मेंद्र ही था। वह पटोरी के एक पानी के प्लांट में दैनिक मजदूरी करता था। इसी जीविकोपार्जन से पूरा परिवार चलता था।

पिता की मौत के बाद उसकी मां ने अपने देवर अर्थात धर्मेंद्र के चाचा वशिष्ठ नारायण सिंह से शादी कर ली थी। इस भूमि विवाद में धर्मेंद्र का सौतेले पिता भी गंभीर रूप से घायल हैं। जमीन का यह विवाद आज से नहीं चल चला आ रहा है। पांच वर्ष पहले भी इसी भूमि को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी और इसका सागा चाचा रामभरोस सिंह पहले भी मारपीट के केस में जेल जा चुका था। भूमि को लेकर कई बार पंचायत बैठाई गई। फिर भी मामले का निदान नहीं हो सका।

अब इसी जमीन को लेकर धर्मेंद्र की हत्या कर दी गई। काफी कम भूमि में ही ये लोग खेती करते हैं। उसके चाचा वशिष्ठ नारायण सब्जी की खेती कर उसे बाजार में ले जाकर बेच देते थे। विवादित भूमि घर के समीप ही है। मंगलवार को भी वह बाजार गए थे। उनके एक भतीजे ने इसी विवाद को लेकर बाजार में ही उनकी पिटाई कर दी थी। जब घर लौटे तो देर शाम खून की नदियां ही बह गई।

धर्मेंद्र अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें भी हैं, जिसकी शादी हो चुकी है। वह काफी जिम्मेदार और ईमानदारी पूर्वक काम करने वाला व्यक्ति था। धर्मेंद्र न सिर्फ परिवार के लिए ही प्यारा था बल्कि उसे समाज के लोग भी काफी चाहते थे। सामाजिक कार्यों में भी वह खुलकर लोगों की मदद करता था और एक दूसरे के सुख- दुख में शरीक होता था। इस भूमि को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर कई प्रकार के आरोप लगाते थे और झूठे केस में फंसाने की कोशिश भी किया करते थे। जब सभी प्रपंच नाकाम हुए तो हत्यारों ने उसकी हत्या कर डाली।

धर्मेंद्र के पिता स्व. श्रीचरण सिंह चार भाई थे, उनकी मौत कम उम्र में ही हो गई। नतीजा यह हुआ कि उनके भाई वशिष्ठ नारायण सिंह तथा धर्मेंद्र का झंझट उनके बाकी दो चाचा राम भरोस सिंह तथा प्रेमचंद सिंह से इसी भूमि को लेकर हमेशा होता रहता था। मंगलवार की रात जब वशिष्ठ नारायण सिंह दिन में हुई पिटाई के बाद लौट रहे थे तो दुर्गा स्थान पर उनका भतीजा धर्मेंद्र भी आ गया। विरोधी दल पूर्व से ही तैयार और घात लगाए बैठा था।

जैसे ये लोग आए रात 9 बजे इन दोनों पर लगभग 10-12 की संख्या में विपक्षी दलों ने हमला बोल दिया। सबसे बड़ी बात यह कि दुर्गा स्थान के समीप कई लोग रहते हैं, किंतु ठंड में अंधेरा होने से लोग जब तक मामला समझ पाते तब तक तो हत्यारों ने अपना काम पूरा कर लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। इस मातमी सन्नाटे में रह रह कर चीखने की आवाज आ रही है। पुलिस एहतियातन घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

2 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

11 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

13 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

13 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

22 घंटे ago