Samastipur

समस्तीपुर: रंगीन मछलीपालन को एक्वेरियम व छोटे तालाब की जरूरत, सरकार की ओर से मिलती है आर्थिक मदद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ मात्स्यिकी महाविद्यालय के लैब में लगे एक्वेरियम में रंगीन मछली के व्यवसायिक पालन का प्रत्यक्षण किया गया। अधिष्ठाता डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि रंगीन मछलीपालन के लिए एक्वेरियम या छोटे तालाब की जरूरत होती है। इसके लिए सरकार की ओर से आर्थिक मदद भी मिलती है। रंगीन मछलीपालन के लिए कुछ खास तकनीकी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है।

मछलियों को रोजाना भोजन देना चाहिए। मछलियों के लार्वा को पोषित रखने के लिए जिंदा खाना केंचुए की जरूरत होती है। पानी को 7 से 10 दिन के अंतराल में बदलना चाहिए। पानी का तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना चाहिए। पानी साफ रखने के लिए फिल्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि एयरेटर से लगातार हवा का प्रवाह बनाये रखना चाहिए। मछली के मर जाने पर उसे तुरंत निकाल देना चाहिए।

अधिष्ठाता डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि वयस्क मछलियां, मछलियों का खाना, सीमेंट टैंक या कांच का एक्वेरियम, कृत्रिम हवा की मशीन, दवाइयां आदि उपकरणों के अनुसार वैज्ञानिकी तकनीक अपनाने की आवश्यकता होती है। फेंगशुई मछली के रूप में सुनहरी मछली को घर में रखा जा सकता है। इसके अलावा अरोवाना मछली, बटरफ्लाई कोई, रेनबो मछली पसंद हो सकती है। एक एकड़ के तालाब में मछलीपालन से पांच लाख रुपये से लेकर आठ लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है।

यह आमदनी इस बात पर निर्भर करती है कि मछलीपालन में किस तरह की तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। रंगीन मछलीपालन शुरू करने के लिए सबसे पहले जरूरी प्रशिक्षण लेना होता है। इसके लिए कम से कम 1000 वर्ग फुट जमीन की जरूरत होती है। इसके साथ ही ऊपर से ढके सीमेंट टैंक, पानी की उपयुक्त सुविधा, कांच के एक्वेरियम, वयस्क मछलियां, प्लेट खाना तैयार करने की छोटी मशीन, खान बनाने के लिए जरूरी सामाग्री, दवाइयां, कृत्रिम हवा प्रदान करने की लिए मशीन, मछली पकड़ने का जाल, मछली को पैक करने के लिए प्लास्टिक की थैलियां और ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago