समस्तीपुर : कुंभ यात्रा से लौट रही एक महिला की मौत थावे-टाटा एक्सप्रेस में हो गई। घटना के सूचना मिलने पर समस्तीपुर जंक्शन पर शव को उतारा गया। डीएससीआर एसपीजी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 18182 के गार्ड बोगी से दूसरे कोच में एक महिला मृत पड़ी हुई है। सूचना के अनुपालन में उनि श्यामसुंदर कुमार साथ स्टाफ को उक्त कोच को अटेंड किया। पाया कि एक महिला मृत पड़ी हुई है। साथ में उनके परिजन भी मौजूद हैं।
परिजनों से पूछताछ पर उनके पति बच्चे लाल मुखिया ने बताया कि मृतक का नाम शिवतारण देवी सिमरारी घाट, वार्ड संख्या-13, थाना बासोपट्टी जिला मधुबनी है। बताया कि वे प्रयागराज से कुंभ स्नान कर वापस घर आ रहे थे। इसी क्रम में पिछले स्टेशन पर उनकी सांस तेज होने लगी, जो पूर्व से बीमार थी और अचानक उनकी मृत्यु हो गई है।
महिला को रेल अस्पताल समस्तीपुर के डॉक्टर द्वारा चेक करने के बाद मृत घोषित किया गया। मौके पर सउनि धुरंधर सिंह, जीआरपी समस्तीपुर साथ स्टाफ मौजूद थे। मृतका के पति बच्चे लाल मुखिया ने लिखित आवेदन इस संबंध में दिया है। ट्रेन समय 18.35 बजे आई थी तथा समय 19:06 बजे सुरक्षित प्रस्थान किया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…