समस्तीपुर : बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी यानी आज से शुरू हो रही है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सेंटर के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 भी लागू की गई है। इसके अलावा हर सेंटर पर पुलिस की तैनाती है यानी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं, जो सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। अगर किसी को कोई दिक्कत हो तो वो बिहार बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 0612-2232227 और 0612-2232257 पर संपर्क भी कर सकते हैं।
जिले में कुल 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस परीक्षा में 63067 परीक्षार्थी शामिल होंगे। छात्राओं के लिए 43 व छात्र के लिए 34 केंद्र बनाये गये हैं। समस्तीपुर अनुमंडल में छात्रों के लिए 34 केंद्र बनाये गये हैं। जबकि छात्राओं के लिए दलसिंहसराय अनुमंडल में 5 समस्तीपुर अनुमंडल 16, रोसड़ा अनुमंडल में 13 व पटोरी अनुमंडल में 9 केंद्र बनाए गए है। जिले में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए चार-चार आदर्श केंद्रों का चयन किया गया है। बिहार बोर्ड ने ठंड को देखते हुए पांच फरवरी तक जूता पहनकर पेपर देने की छूट भी दे दी है। इसके बाद स्थिति की समीक्षा करके फिर से तय किया जायेगा।
परीक्षार्थियों को केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले उपस्थित होना है। परीक्षा केंद्र के गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से शुरू होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 08:30 बजे शुरू हो जायेगा। इसके गेट 09:00 बजे बंद हो जायेंगे। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शुरू होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश दोपहर 1 बजे शुरू होगा और गेट 01:30 बजे बंद हो जायेगा।
सेंटर पर क्या ले जाना जरूरी?
अगर आप भी इंटर की परीक्षा देने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. घर से निकलते समय अपना एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और कोई वैलिड पहचान पत्र (वोटर आईडी, आधार कार्ड, फोटोयुक्त बैंक पासबुक आदि) जरूर लेकर जाएं. खासकर एडमिट कार्ड तो सबसे जरूरी है, क्योंकि इसके बिना छात्रों को एग्जाम हॉल में एंट्री से रोका जा सकता है.
सेंटर पर क्या नहीं ले जाएं?
कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जो छात्रों को एग्जाम हॉल में भूलकर भी नहीं ले जानी चाहिए, क्योंकि पकड़े जाने पर न सिर्फ परीक्षा देने से रोका जा सकता है बल्कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड उन्हें कई सालों के लिए बैन भी कर सकता है. इन चीजों में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस शामिल हैं. परीक्षा हॉल में ये चीजें ले जाना सख्त मना है.
जूते-मोजे पहनने की मनाही नहीं
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीएसईबी ने पहले ये निर्देश जारी किया था कि छात्रों का एग्जामिनेशन हॉल में जूता-मोजा पहनकर आना मना है, लेकिन ठंड को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने अब इस नियम को बदल दिया है. बोर्ड ने 29 जनवरी को आधिकारिक तौर पर ये सूचना दी कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 1 फरवरी से 5 फरवरी तक जूता-मोजा पहनकर परीक्षा हॉल में जा सकते हैं. इसके बाद इस संबंध में फिर से विचार किया जाएगा और उसके बाद फैसला लिया जाएगा.
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…