Samastipur

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के 21 छात्र-छात्राओं का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने वर्ष 2025 में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को देश की सुप्रसिद्ध कम्पनियों प्लेसमेंट कराने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। देश स्तर के ब्रांडेड कंपनियों में रैलिस इंडिया लिमिटेड, पारादीप फास्फेट लिमिटेड, एस्कोर्ट कुबोटा लिमिटेड एवं प्रदान में गत माह एक साथ 21 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट कराने में सफलता हासिल की है।

प्लेसमेंट सेल के नियंत्री पदाधिकारी डॉ. रमण त्रिवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से 21 छात्रों का चयन हुआ है। चयनित होने वाले छात्रों में बी-टेक (कृषि अभि) से 10 छात्र, बीएससी (कृषि) से 8 छात्र, बीएफएससी (मत्की) से 2 छात्र एवं एमबीए (एग्री-बिजनेस) के 1 छात्र शामिल हैं।

बताया कि इस वर्ष प्रदान ने हमारे छात्रों को सबसे अधिक रु. 8.68 लाख प्रति वर्ष का पैकेज दिया है। निदेशक डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र जो वर्ष 2025 में पास हो रहे हैं, उनके लिए देश की विभिन्न सुप्रसिद्ध कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट के लिए आमंत्रण भेजा जा चुका है। इनमें से कुछ कंपनियों की वर्तमान में चयन की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में चल रही है। जिसका फाइनल रिजल्ट आना अभी बाकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

1 घंटा ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

5 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

6 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

16 घंटे ago