Samastipur

एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृति प्रवेश परीक्षा 2025 का किया जा रहा है आयोजन

 यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक बार फिर एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस पटना के द्वारा लगातार चौथे वर्ष अपने सभी संस्थानों में राष्ट्रीय छात्रवृति कार्यक्रम की घोषणा की गई है। यह कार्यक्रम नर्सिंग, फार्मेसी, पारामेडिकल, आईटी और प्रबंधन कोर्स में प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि 23 अप्रैल 2025, प्रवेश परीक्षा की तिथि 27 अप्रैल 2025, परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि 13 मई 2025 एवं दस्तावेज सत्यापन और नामांकन के लिए साक्षात्कार 19 मई 2025 से प्रारंभ होगा।

इस मौके पर एसके मंडल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष एसके मंडल ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल योग्य छात्रों को उनकी शिक्षा के सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करता है बल्कि नर्सिंग, फार्मेसी, पारामेडिकल, आईटी और प्रबंधन के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए एक मजबूत आधार तैयार करता है। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न शहरों से छात्रों को समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। चयनित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी जो उनकी शैक्षिक और आर्थिक चुनौतियों को कम करने में मदद करेगी संस्थान द्वारा संचालित सभी संस्थाओं के नामांकन कार्यक्रम की तिथियां अलग-अलग घोषित की जाएगी।

आवेदन हेतु इच्छुक अभ्यर्थी एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की आधिकारिक वेबसाइट www.skmgi.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। छात्र-छात्राएं एसके मंडल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित सभी संस्थाओं में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। एसके मंडल ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष एस के मंडल ने कहा कि एस के मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है। यह कार्यक्रम हमारे इस प्रतिबद्धता का हिस्सा है कि हर छात्र को उसकी योग्यता के आधार पर समान अवसर मिले।

एसके मंडल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस पटना के द्वारा संचालित संस्थानों में विद्यापति इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन दलसिंहसराय, कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग पारामेडिकल साइंसेज सिंघिया खुर्द, कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ आईटी एंड मैनेजमेंट सिंघिया खुर्द, कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन पश्चिमी पटेल नगर पटना, सौम्या कृष्णा एएनएम ट्रेंनिंग स्कूल पश्चिमी पटेल नगर पटना, कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर एजूकेशन मुरलीगंज मधेपुरा एवं कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ पारामेडिकल साइंसेज रामबाग पूर्णिया में चल रहे हैं।

संस्थान के चेयरमैन ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

10 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

10 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

15 घंटे ago