समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत हांसा पंचायत निवासी डैनीमन वार्ड संख्या-9 निवासी उपेंद्र महतो का 22 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार का तमिलनाडु में मंगलवार की संध्या संदिग्ध मौत हो गई। संजीव कुमार के मौत की खबर मिलते ही डैनीमन गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि संजीव कुमार तमिलनाडु में रहकर मजदूरी करता था, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वह घर का कमासुत पुत्र था।
गांव में कोई कह रहा था कि इसकी मौत पानी में डूब जाने से हुई है तो कोई कह रहा था कि किसी ने इसकी हत्या कर दी गई है। वहीं इस मामले में परिजन कुछ भी बताने से परहेज किया। इस मामले ने सच्चाई क्या है यह अब तक पता नही चल सका है। बहरहाल संजीव कुमार के शव को तमिलनाडु से पटना फ्लाइट के द्वारा लाया जा रहा है। इसके बाद संजीव का शव एंबुलेंस द्वारा गांव लाया जाएगा। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…