Samastipur

समस्तीपुर: स्कूल में रसोइया बन मां ने बेटे को पढ़ाया, CRPF में चयन होने पर नीतेश को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ दियारा में गुरुवार को छात्र सम्मान समारोह का आयोजन कर विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या- 13 निवासी स्वर्गीय प्रमोद राम व विद्यालय की रसोइया ललिता देवी के पुत्र नीतेश कुमार का चयन एसएससी (जीडी) सीआरपीएफ में होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। अध्यक्षता पूर्व मुखिया श्रीराम राय ने की, जबकि संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदन कुमार चौधरी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर के द्वारा नीतेश कुमार व उनकी माता ललिता देवी को अंगवस्त्र, पाल, माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया श्रीराम राय ने भावुक स्वर में कहा कि जब नीतेश दो वर्ष का भी नहीं हुआ था, तब उसके सर से पिता का साया हट गया, तब परिवार के समक्ष रोटी के भी लाले पड़ रहे थे। ऐसे में मां ललिता देवी ने बेहद आर्थिक तंगी में विद्यालय में रसोइया का काम कर अपने परिवार को संभाला तथा दोनों बेटों को उचित शिक्षा दी।

नीतेश ने भी अपनी मां के सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, इस दौरान हमेशा उसे विद्यालय के शिक्षकों का सहयोग मिलता रहा। श्री राम ने कहा कि इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर दियारा के करीब दस छात्र विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं, जो इस विद्यालय के शिक्षकों की कोशिश के बिना संभव नहीं था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार साह ने कहा कि जिस प्रकार फसल लहलहाने पर किसानों को प्रसन्नता होती है, उसी प्रकार एक शिक्षक को तब अधिक प्रसन्नता होती है, जब उनके द्वारा पढ़ाया हुआ छात्र कामयाबियों की बुलंदियों को छूता है।

वहीं पवन कुमार झा ने कहा कि सुदूर दियारा में रह कर संसाधनों की कमी और घोर आर्थिक तंगी के बावजूद नीतेश की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का श्रोत बनेगी। गौतम कुमार ने कहा कि किसी सफलता के पीछे अनेक असफलताएं छिपी रहती है, कामयाबी उसी को मिलती हैं, जो नाकामयाबियों में भी मुस्कुराते हुए अपनी मंजिल की ओर अग्रसर रहते हैं। मौके पर अन्य लोगों के अलावा शिक्षक पवन कुमार झा, सुधीर कुमार साह, जय किशोर महतो, राजीव कुमार, रंजीत कुमार रजनीश, गौतम कुमार, पंकज कुमार, मोहम्मद रहमत, अनामिका कुमारी, रूबी कुमारी, सत्तन दास मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

14 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

16 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago