Samastipur

सामाजिक व धार्मिक व्यक्तित्व के धनी अर्जुन बाबू का निधन, चाहने वालों में शोक की लहर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सदैव अपनी महत्ती भूमिका निभाने वाले प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत निवासी समाजसेवी अर्जुन प्रसाद सिंह (74 वर्ष) का निधन बुधवार की देर शाम हृदयाघात से हो गया। श्री सिंह फिलवक्त पुरानी दुर्गा पूजा समिति, मऊ के सचिव पद को सुशोभित कर रहे थे। सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में जीवन पर्यन्त तत्पर रहने वाले अर्जुन बाबू की पहचान क्षेत्र में एक समृद्ध किसान के रूप में भी थीं। पुरानी दुर्गा मंदिर, मऊ के सम्यक विकास और नव निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वें अपने पीछे दो पुत्र बच्चा सिंह व अभिमन्यु कुमार सिंह, दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

श्री सिंह के निधन की खबर सुनते ही सैकड़ों की संख्या में सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक लोगों की भीड़ उनके पार्थिव शरीर का दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ी। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल, सहिट पैक्स अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह पिंटू, सरपंच चतुर्भुज प्रसाद सिंह,पूर्व सरपंच रामदयाल झा, अनिल कुमार सिंह, पूर्व मुखिया अरुण कुमार झा, मऊ धनेशपुर उत्तर पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, विमल प्रसाद सिंह, गोविंद कुमार मिश्र, सुरेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, कुंदन सिंह, अमरनाथ सिंह मुन्ना, पूर्व सरपंच राजकिशोर सिंह, मुरारी सिंह, नवीन सिंह, सुबोध सिंह, रामाधार झा, राजकुमार पाण्डेय, सज्जन झा छोटे भाई राजस्व कर्मी अवधेश कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, भतीजा मऊ धनेशपुर दक्षिण पैक्स अध्यक्ष रामबिहारी सिंह पप्पू आदि लोगों ने उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

22 मिनट ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

46 मिनट ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

4 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

5 घंटे ago