Samastipur

विद्यापतिनगर के पीके तिवारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर हर्ष, सराहनीय सेवा के लिए हुए सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित दमदमा गांव निवासी व एनडीआरफ गाजियाबाद शाखा में कमाण्डेंट प्रवीण कुमार तिवारी को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने को लेकर इलाके में खुशी व्याप्त हैं। दमदमा गांव निवासी सत्यदेव तिवारी व पार्वती देवी के पुत्र प्रवीण कुमार तिवारी सन 1997 में आई टीबीपी में बतौर सहायक कमाण्डेंट पद से अपनी सेवा की शुरुआत की थी।

तत्पश्चात इन्होंने कई राज्यों में रहकर न केवल देश की सेवा की हैं। बल्कि वर्ष 2020 में प्रतिनियुक्ति पर बतौर कमाण्डेंट एनडीआरएफ गाजियाबाद प्रशाखा में योगदान देते हुए बेहतर कार्य किया। एनडीआरएफ 8वीं बटालियन के कमाण्डेंट प्रवीण कुमार तिवारी को इस वर्ष 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और करीब 27 वर्षों की बेदाग व देश के प्रति सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

बताते चलें कि श्री प्रवीण ने विभिन्न आपदा ऑपरेशनों में भाग लेने के क्रम में कई बार अपनी जान को जोखिम में डालते हुए अनेक लोगों की जान बचाई हैं। वहीं इनके नेतृत्व में 8वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम ने अभी तक लगभग 3019 से भी अधिक बचाव अभियान सफलता पूर्वक चलाया। जिसमें 3500 से अधिक पीड़ितों की जान विभिन्न आपदाओं में बचाया है।

ज्ञातव्य हो कि पूर्व में भी इनके कार्यकाल में वर्ष 2022 में 8वीं बटालियन एनडीआरएफ को आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबन्धन पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उधर गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान मिलने के बाद कमाण्डेंट प्रवीण कुमार तिवारी के स्वजनों सहित इलाके के लोगों में खुशी व्याप्त है।

इस ओर जदयू प्रदेश सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह, युवा जदयू जिलाध्यक्ष विशाल कुमार,युवा जदयू जिला सचिव सुजीत सुगना, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह टुनटुन, मुखिया विवेकानंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, यूथ बिग्रेड के संयोजक पदमाकर सिंह लाला आदि ने इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

6 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

7 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

21 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

22 घंटे ago