Samastipur

उजियारपुर CHC में नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए खुलेगा NBSU, सिविल सर्जन ने दी जानकारी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- जिले के उजियारपुर सीएचसी में न्यू बोर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू) खुलेगा। इसमें प्रीमेच्योर बेबी, कम वजन के नवजात, सांस की समस्या वाले नवजात, पीलिया या डायरिया ग्रस्त शिशुओं का इलाज किया जा सकेगा। राज्य स्वास्थ्य समिति से मिले निर्देश के बाद इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति से उजियारपुर सीएचसी में एनबीएसयू खोलने का निर्देश मिला है।

बता दें कि शिशु स्वास्थ्य के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी के ने सीएचसी में एनबीएसयू की स्थापना व संचालन के लिए रिपोर्ट मांगी है। समय से पहले जन्म लेने वाले व कमजोर नवजातों की जान बचाने के लिए सदर अस्पताल में एसएनसीयू संचालित हैं। अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनुसार राज्य के सभी चिह्नित फर्स्ट रेफरल यूनिट पर एफबीएनसी की सेवाएं दी जानी है। ताकि किसी भी नवजात की मौत नहीं हो। वहीं प्रथम रेफरल इकाई पर प्रसूति वार्ड के निकट एनबीएसयू स्थापित कर क्रियान्वित किया जाना है।

बता दें कि एनबीएसयू में नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए प्रसव कक्ष और प्रसूति ओटी में एक विशेष स्थान होता है, जिसे नवजात शिशु देखभाल कॉर्नर (एनबीसीसी) कहा जाता है। इस कॉर्नर में नवजात शिशुओं को जन्म के समय जरूरी सहायता और पुनर्जीवन सेवाएं दी जाती हैं। यहां नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए रेडिएंट वार्मर, सक्शन मशीन, सेल्फ-इन्फ़्लेटिंग बैग या एएमबीयू बैग, ऑक्सीजन की उपलब्धता समेत तमाम सुविधाएं होती हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

19 मिनट ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

3 घंटे ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

6 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

10 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

14 घंटे ago