Samastipur

समस्तीपुर में ब्रिज के नीचे जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के बीच ‘द उम्मीद’ के द्वारा कम्बल वितरण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के पूर्ववर्ती कैडेट द्वारा नि:स्वार्थ सेवा भाव से संचालित सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ द्वारा इस कड़ाके की ठंड में शहर के माधुरी चौक स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे रह रहे लगभग चालिस परिवारों के बीच ‘द उम्मीद ब्लैंकेट’ डिसटीब्यूशन ड्राइव के पांचवें चरण में टीम द उम्मीद गर्ल्स विंग्स के सदस्य अर्चिता यादव के माध्यम से कम्बल वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इस ठंड में फुटपाथ, खुली आसमान, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग के जीवन में ‘द उम्मीद’ उम्मीद की एक नई किरण बनी।

‘द उम्मीद’ के सचिव नवनीत कुमार ने बताया कि हमारे टीम द्वारा लगातार चिन्हित कर हर उस जरूरतमंद और असहाय लोगों को कम्बल के साथ उन्हें गर्म कपड़ा वितरण किया जा रहा है, जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है। द उम्मीद के उपाध्यक्ष आदेश कुमार बताया कि द उम्मीद सेे जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय-समय पर द उम्मीद द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है।  असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। टीम से जुड़े उन सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया जो इस कार्य में अपना सहयोग और साथ दे रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

51 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

7 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

8 घंटे ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

8 घंटे ago