समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के राम महेशपुर पंचायत के अषाढ़ी गांव के बीच से होकर निर्माणाधीन फोरलेन बख्तियारपुर-ताजपुर महासेतु पर काम तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही गांव में अंडरपास बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय सरपंच ध्रुव कुमार झा, पंकज झा, दिनेश कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि फोरलेन के चलते आषाढ़ी गांव दो भागों में विभाजित हो गया है। जिससे गांव में स्थित कई धरोहर मंदिर, विद्यालय, तालाब आदि दो भागों में बंट गया है। किसी का घर फोरलेन के एक तरफ है तो बथान एवं खेत खलिहान दूसरी तरफ हो गया है।
फोरलेन के चालू हो जाने पर लोगों को आर पार करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। अंडर पास नहीं बनाए जाने पर दोनों तरफ के लगभग 5 हजार के करीब की आबादी सुविधा से वंचित हो जाएगी। अवागमन बाधित हो जाने पर किसानों की खेती, किसानी, बच्चों की पढ़ाई सब चौपट हो जाएगी। यहां तक की सड़क के फोरलेन के दोनों तरफ के निवासी विशेष अवसरों पर अथवा किसी प्रकार की अनहोनी के समाचार पाकर भी एक दूसरे की मदद करने में असमर्थ हो जाएंगे। स्थानीय मुखिया राजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या व फोरलेन के नीचे अंडरपास बनाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को लिखित आवेदन दिया गया है। विभाग को भी समस्या से अवगत कराया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अ राजकीयकृत भगवत ठाकुर इंटर विद्यालय, किशनपुर के…
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…